डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।(file)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जिले के सभी खाद विक्रेताओं को चेताया है कि, किसी ने भी यदि बिना आधार कार्ड के खाद की बिक्री की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शासन की तरफ से भी सख्ती की जा रही है।
डीएम ने निर्देश दिए कि विक्रेता पीओएस मशीन के जरिए किसान का अंगूठा लगाकर खाद की बिक्री करेंगे। साथ ही हिदायत दी कि किसी भी किसान से पीओएस मशीन की पर्ची पर अंकित मूल्य और बोरे पर अंकित मूल्य से ज्यादा दाम नहीं लिया जा सकता।
यही नहीं खाद के साथ अन्य किसी उत्पाद को खरीदने के लिए भी किसान पर दबाव नहीं बना सकते। जिले में आधार कार्ड की अनिवार्यता को दरकिनार कर करीब 23 हजार क्विंटल यूरिया खाद बेचे जाने का मामला पकड़ में आया है।