फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल खूब कंपकंपाएगी ठंड और सताएगा घना कोहरा, डीएम ने इन विभागों को जारी किया अलर्ट

Tue, 13 Oct 2020 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • डीएम ने नगर निगम, लोनिवि, आरईएस, एनएचएआई और पंचायती राज विभाग को किया अलर्ट
  • सड़कों के गड्ढे भरने, जेब्रा क्रासिंग पर पेंटिंग करने व सड़कों पर लाइट का प्रबंधन करने को कहा
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।(file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल ठंड खूब कंपकंपाएगी और घना कोहरा भी पड़ेगा। ऐसा अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के तहत संचालित क्लाइमेट सेल ने भी वर्ष 2020-21 में भीषण ठंड और घने कोहरे की आशंका जताई है। इसे देखते हुए गोरखपुर जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों को अलर्ट जारी किया है। संबंधित विभागों को डीएम ने निर्देश दिया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ठंड और कोहरे से बचाव के सभी कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

 
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), आरईएस, एनएचएआई और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के गड्ढों को जल्द भर दिया जाए। डिवाइडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार रंग-रोगन का काम जल्द पूरा किया जाए। विभिन्न प्रकार की सड़कों की सतह का अंकन, गतिरोधक, जेब्रा क्रासिंग आदि पर पेंटिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने कहा कि अति संवेदनशील, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व अंधे मोड़ों पर जहां प्राय: दुर्घटनाएं होती हैं, की सूची तैयार की जाए। सभी जगहों पर दुर्घटना अवरोधक व रक्षात्मक कार्य कराए जाएं। जिले में विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित हैं, जिसके लिए कई स्थलों पर गड्ढे खोदने व सड़कों आदि का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूरे किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिए

  • शहर से लेकर गांवों तक खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं।
  • समस्त वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकर लगवाए जाएं।
  • अलाव जलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों की सूची बनाई जाए।
  • सामाजिक संगठनों से निराश्रितों को कंबल बंटवाने की व्यवस्था करें।
  • रैन बसेरों की सफाई कराएं और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करें।
  • रैन बसेरों में सुनिश्चित हो कि कोविड प्रोटोकॉल का पलान हो।
  • जानवरों की देख-रेख और टीकाकरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
  • ग्रामीणों को पशुओं की सुरक्षा एवं शीतलहर से बचाव के लिए जागरूक करें।
  • विद्यार्थियों को शिक्षकों के माध्यम से ठंड से बचाव के लिए जागरूक करें।
  • जिला व विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित करें।
  • जरूरी दवाओं का भंडारण व चिकित्सकों की उपलब्धता 24 घंटे बनी रहे इसकी व्यवस्था बनाएं।
  • सरकारी और गैर सरकारी एंबुलेंसों को सूचीबद्ध करें, ताकि जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें