फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी हुई तो कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने गैस सिलिंडर की उपलब्धता और वितरण के संबंध में तेल कंपनियों के अधिकारियों, आपूर्ति विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गैस की कालाबाजारी न होने पाए। अगर ऐसा पाया गया तो संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी क्षेत्र में गैस सिलिंडर के वितरण में कोई गडबड़ी होने पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। गैस सिलिंडर की सप्लाई की एक व्यवस्था बनाएं। पहले बुकिंग कराने वाले को पहले सिलिंडर दिया जाए और गैस एजेंसी की मांग, स्टाॅक और वितरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट दें। बृहस्पतिवार शाम सभी गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए गए।
डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी गलत सूचना या अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराएं। नोडल अधिकारी की माॅनीटरिंग में ही गैस सिलिंडर का वितरण होगा और सभी उप जिलाधिकारी व सीओ लगातार भ्रमण करते रहें।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी डॉ कौस्तुभ, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम सिटी अंजनी सिंह, एडीएम एफआर विनीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सहित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें