फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली के पहले बन जाए पांडेयहाता से घंटाघर तक सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माण में देरी पर डीएम हुए नाराज, कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन



गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार को विरासत गलियारे में हो रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। पांडेयहाता से घंटाघर तक सड़क निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई और होली के पहले इसे पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि अगर निर्माण कार्य में अब देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित किया कार्य तेज कराएं। मैन पावर बढ़ाकर रात में कार्य करते हुए अगले तीन दिनों के भीतर पूरा करा लें। बक्शीपुर बिजली सब स्टेशन की बाउंड्री कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह विरासत गलियारा में हो रहे निर्माण की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप से दें। रेती चौराहे पर पुलिया के निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि होली के पहले कार्य को पूरा कराएं। जहां भी नाले का निर्माण हो रहा है, उसे ढकने व जल जमाव न हो, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ व एसपी सिटी अभिनव त्यागी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें