फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः घर में घुसे दीवान को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा 

Sat, 09 May 2020 08:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र के उत्तरी कोलिया गांव में शुक्रवार की रात में अकेली महिला के घर में घुसे पुलिस विभाग के दीवान को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर पेड़ में बांध कर पिटाई की। गांव में मारपीट होने की सूचना पर  प्रधान पहुंचे और फिर  पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दीवान को साथ लेकर गई है। दीवान इसके पहले नौसर चौकी पर तैनात था और मार्च में एसएसपी ने वसूली के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्तरी कोलिया गांव में शुक्रवार की रात को दीवान बाइक से एक महिला के घर पहुंचा। उसका पति बाहर कमाने गया है। दीवान महिला के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि रात में करीब साढ़े आठ बजे महिला के देवर ने दीवान को रंगेहाथ पकड़ लिया और बाहर से कमरा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। 

शोर सुनकर गांव वाले भी आ गए। फिर कमरा खोला गया। दीवान चारपाई के नीचे छिप कर बचने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे बाहर निकाला और पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच किसी ने गांव के प्रधान राजेन्द्र निषाद को खबर दे दी। पुलिसवाले की पिटाई की खबर सुनकर प्रधान पहुंचे और उन्हें छुड़ाने के बाद पुलिस को खबर दी। 
विज्ञापन


रात में करीब साढ़े दस बजे नौसढ़ चौकी से पहुंचे एक दरोगा उसे और महिला को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि एक विवाद के दौरान दीवान का उस महिला के घर आना-जाना शुरू हुआ था। 

उधर, चौकी इंचार्ज नौसढ़ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर दीवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  23 मार्च को उसे नौसढ़ चौकी से वाहनों से वसूली के आरोप में निलंबित किया गया था। बाद में बहाल किया गया। वर्तमान में पुलिस लाइन में ही तैनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें