फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक, खूब हो रही बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार में ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक, खूब हो रही बुकिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली और धनतेरस त्योहार में बाजार गुलजार है। ऑटोमोबाइल बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। हालत यह है कि करीब सात माह से ठंडा पड़ा ऑटोमोबाइल बाजार अब ग्राहकों की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। लोग लंबे समय से बुकिंग करवाकर धनतेरस में वाहनों की डिलिवरी लेने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
कोरोना काल के बाद ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार पहले ऐसे सेक्टर हैं जिनमें उम्मीद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में इस बार 25 से 30 प्रतिशत तक उछाल की उम्मीद है। तो वहीं इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी पिछले वर्ष से 20 से 25 प्रतिशत मार्केट बढ़ा है। अधिकमास और नवरात्रि में लगभग 1700 से अधिक दो पहिया और 700 चार पहिया वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी दी गई। धनतेरस में तीन गुणा अधिक गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। इसमें गाड़ियों की बुकिंग भी शामिल है। ऑटोमाबाइल व्यापारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने व किराया बढ़ने से लोग अपनी गाड़ी में सफर करना ज्यादा फायदेमंद समझ रहे हैं। लिहाजा गाड़ियों की डिमांड बढ़ गयी है।
विज्ञापन

10 लाख रुपये तक की गाड़ियों की हो रही अधिक बुकिंग
धनतेरस में 10 लाख रुपये तक के बजट की गाड़ियां अधिक डिमांड में हैं। बैंक से फाइनेंस भी कराया जा रहा है। शोरूम संचालकों के अनुसार कोरोना काल में हर दिन छोटी गाड़ियों की डिलिवरी हो रही है। ऑल्टो, एक्सप्रेसो, स्विफ्ट, डिजायर, वेन्यू, अर्बन क्रूजर, आई-20, सोनेट की डिमांड खूब बढ़ी है।
गाड़ियों की ऐसी मांग कि नहीं हो पा रही आपूर्ति
डिमांड के अनुसार कंपनी से गाड़ियां नहीं मिल रही है। मारुति डिजायर, अर्टिगा व ब्रेजा की खूब डिमांड है। लेकिन कंपनी से डिमांड के अनुसार गाड़ी नहीं मिल रही है। जबकि हुंडई का क्रेटा, वेन्यू, महिंद्रा स्कॉपियो व बोलेरो के कुछ मॉडल की यही स्थिति है।
हीरो की दो पहिया गाड़ियां हो रहीं बुक
हीरो की दो पहिया गाड़ियों की बुकिंग और डिलीवरी दोनों हो रही है। हीरो स्पेलंडर प्लस, हीरो सुपर स्पलेंडर, हीरो पैशन प्रो, हीरो एचएफ डिलक्स आईएस, हीरो प्लेजर, हीरो डेस्टिनी गाड़ियां लोग खरीद रहे हैं।
धनतेरस और दिवाली को देखते हुए गाड़ियों की बुकिंग खूब हो रही है। मारुति की ब्रेजा की डिमांड काफी अधिक है। नवरात्र के बाद से ही लगातार बुकिंग और गाड़ियों की डिलीवरी बढ़ी है।
विज्ञापन

- रवि शर्मा, जीएम सेल्स आर्बिट मोटर्स
बाजार में ग्राहक मनचाही गाड़ियों की बुकिंग के लिए आ रहे हैं। कोरोना सेफ्टी के सभी नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों की बुकिंग और डिलीवरी की जा रही है। हीरो डेस्टिनी समेत अन्य गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है।
नितिन मातनहेलिया, डीपी मोटर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें