गोरखपुर में 37 नए संक्रमित मिले, 10 मरीज ठीक हुए
गोरखपुर। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। मंगलवार को केवल 37 नए मरीज मिले हैं। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 19,370 हो गई है। इनमें से 315 की जान जा चुकी है। जबकि 18,595 लोग ठीक हो चुके हैं। केवल 460 लोगों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नवंबर माह में लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है। इस माह अब तक 50 से अधिक मरीज नहीं मिले हैं। संक्रमण कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। शहरी क्षेत्र में 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर में चार, कैंट में सात, गोरखनाथ में दो, कोतवाली और राजघाट में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में दो, खोराबार में चार, चरगांवा में पांच, भटहट और सहजनवां में एक-एक मरीज शामिल हैं। इनके अलावा नौ मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों मिले हैं। इन संक्रमितों में ब्रह्मपुर, काली मंदिर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, दाउदपुर में एक-एक लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।