आनंद विहार से 18 ट्रेन चलेंगी
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार और दिल्ली के लिए गोरखपुर से लखनऊ होकर 18 ट्रेनें जबकि मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सियालदाह, रांची, उधना, जोधपुर, कोलकाता, नारंगी, हसनपुर के लिए भी ट्रेनें वाया गोरखपुर के रास्ते जाएंगी।
इन ट्रेनों में सीटें फुल
नियमित रूप से चलने वाली गोरखधाम, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, हमसफर, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट, पूर्वांचल आदि ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने 122 स्पेशल ट्रेनें चलाईं
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में दशहरा से छठ तक त्योहार को देखते हुए कुल 122 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते भी चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में टिकट आरक्षित कराकर यात्री सफर के लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।