फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में दिव्यांग युवती की सिर कूचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 22 Jun 2023 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दिव्यांग के साथ कोई अन्य घटना हुई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट में हत्या के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सोनबरसा बाबू चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय दिव्यांग युवती की लाश घर के बरामदे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सिर पर प्लास्टिक पाइप से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है। अर्द्धनग्न हाल में मिले शव के पास से शराब की बोतलें, अंडरवियर मिला है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया। मौके की परिस्थितियों को देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर डाग स्क्वाॅयड टीम के साथ एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पट्टीदारी के ही चंद्रशेखर उर्फ नवीन सिंह व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है।

इसे भी पढ़ें: गोविवि में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी समेत सभी प्रवेश परीक्षाएं 11 जुलाई से

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग घर में अकेली ही रहती थी। उसके भाई बड़हलगंज में अपनी ससुराल में रहते हैं। पिता और माता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने युवती का शव देखकर परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव के पास गए तो सिर पर गंभीर घाव के निशान नजर आए। अर्द्धनग्न शव होने की वजह से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई।

इसे भी पढ़ें: जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, निस्तारण के लिए दिया भरोसा

शव के पास ही एक प्लास्टिक का डंडा पड़ा था, जिस पर खून के निशान मिले हैं। घर की अंदर दीवारों पर भी खून के छींटे थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोगों ने आरोपी नवीन को अपने साथियों के साथ घटनास्थल से निकलते देखा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन
 
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दिव्यांग के साथ कोई अन्य घटना हुई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें