फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंडलायुक्त ने बंधे का सुंदरीकरण कार्य दो दिन में पूरा करने की हिदायत दी

Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी पर कालेसर से नौसड़ तक छह किलोमीटर बंधे के सुंदरीकरण में लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान अफसरों को चेताया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के साथ बंधे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डिजाइन भी देखी। पूछने पर कार्यदयी संस्था ने बताया कि इसके सुंदरीकरण का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्य को तय समय तक पूरा कराने के निर्देश दिए। चेताया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से बनाए जा रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। वन-वे यथाशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पर मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निर्माणाधीन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर बाईपास एनएच-27 स्थित ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर आजमगढ़ जनपद के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिलेगा।

अटल आवासीय विद्यालय में मिट्टी भराई के काम में लापरवाही पर हुए नाराज
गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां के खेल मैदान का निरीक्षण किया। मिट्टी भराई के कार्य में धीमी प्रगति पर हिदायत देते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें यथाशीघ्र पूरा कर लें। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जवाबदेही तय की जाएगी। बताया कि 11 सितंबर 2023 से शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) अनुज मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें