फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खरीदारी करने जा रहे हैं तो जान लें, इन रास्तों से नहीं जाएंगे वाहन

Fri, 21 Oct 2022 09:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

धनतेरस, दिवाली व भैया दूज त्योहार के मद्देनजर 21 से 27 अक्तूबर की रात 12 बजे तक शहर के कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कई रास्तों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन - फोटो : सोल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस, दिवाली व भैया दूज त्योहार के मद्देनजर 21 से 27 अक्तूबर की रात 12 बजे तक शहर के कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कई रास्तों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा
  • काली मंदिर से गोलघर, कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहा से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चौराहा की तरफ।  शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा से विजय चौराहा, विजय चौराहा से एडी चौराहा व अली नगर चौराहा तक के मार्ग पर।  
  • कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा, घोष कंपनी चौराहा से नक्खास चौक व टाउनहाल से एडी चौराहा तक के मार्ग पर  
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर
  • अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज मार्ग पर
  • दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ
  • सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक
  • बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा,घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर
  • मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते पर

इधर से गुजरेंगे वाहन
  • सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राइवेट भारी वाहन नौसड़, टीपी नगर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चौकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी चौराहा ,फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवां होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जाएंगे।
  • फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवां से फर्टिलाईजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी, कौवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज, टीपीनगर, नौसड़ से बाहर जाएगें। रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।
  • नो-इंट्री रात ग्यारह बजे की जगह 12  बजे तक खुलेगी।
विज्ञापन

यहां करें वाहनों की पार्किंग
  • मल्टीलेवल पार्किंग जलकल
  • सिटी माल के के सामने
  • सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
  • कचहरी टाउनहाल का मैदान
  • कचहरी क्लब पार्किंग
  • संबंधित मॉल/प्रतिस्थान की पार्किंग
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें