फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल पर मुकदमे की मांग, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

Thu, 20 Oct 2022 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन को देखकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए हैं।
विज्ञापन
khesari lal - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसपर विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इस बीच, पिपराइच क्षेत्र के मूल निवासी वेद प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया फेसबुक पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो देखा है, जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहनकर, पैर से धक्का मार कर खोल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया, जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें