फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शूटिंग में चमके जनपद के खिलाड़ी, जीते 17 स्वर्ण समेत 35 पदक

Wed, 01 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गोरखपुर निशानेबाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीते। इनमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह ने रजत व नैतिक नायक ने कांस्य पदक जीता। आदित्य ने 50 मीटर राइफल के पुरुष वर्ग में स्वर्ण और जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। अभिनव कुमार यादव ने 10 मीटर राइफल सब जूनियर वर्ग में रजत और शिवकांत ओझा ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। पैरा वर्ग में हर्षित सिंह ने 10 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और 50 मीटर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया।
टीम स्पर्धाओं में भी जिले का दबदबा रहा। 10 मीटर राइफल पुरुष, महिला, जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर पुरुष टीम व 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया। 50 मीटर राइफल प्रोन टीम ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर रायफल स्पर्धा में नैतिक नायक, धनंजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और महिला वर्ग में अंशिका पांडेय, कनक श्रीवास्तव व स्वाति सुमन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों ने अकादमी के निदेशक और प्रशिक्षक गजेंद्र राय को दिया। गजेंद्र राय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें