फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फ्लाईओवर की छत ढलाई के दौरान भरभराकर गिरी, युवक घायल

Wed, 01 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पादरी बाजार चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर की छत की ढलाई के दौरान टूटकर गिर गई। छत का एंगल सड़क पर गिरने से उसकी चपेट में आने से नीचे गुजर रहा युवक घायल हो गया। मौके पर बैरिकेडिंग होने की वजह से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे चौराहे पर फ्लाईओवर की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। कार्य में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि लोहे के गर्डर के बगल में नट-बोल्ट से एंगल को टाइट कर प्लाई बिछाई गई थी, जिस पर आगे चलकर फ्लाईओवर की रेलिंग बनाई जानी है। उसी दौरान ढलाई का काम चल रहा था। कुछ हिस्से की ढलाई होने के बाद अचानक दो-तीन एंगल टूट गए, जिससे ढलाई किया गया कुछ मटेरियल सड़क पर भरभराकर गिर गया।
इसी दौरान पादरी बाजार के निखिल यादव वहां से गुजर रहे थे, मलबा उनके ऊपर गिर गया। इससे वह घायल हो गए हालांकि ज्यादा चोटें नहीं आईं। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यदायी संस्था में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यदायी संस्था ने तत्काल दो बड़ी हाइड्रा मशीनें मंगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसमें मंगलवार सुबह तक लगभग पांच घंटे से अधिक समय लगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि रात में पंप के माध्यम से घेराबंदी कर काम किया जाता है। बैरिकेडिंग भी की गई थी। किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। काम दोबारा शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें