फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा कार्यालय पर हुआ होली मिलन

Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक व होली मिलन कार्यक्रम पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बढ़े हुए बूथों पर बीएलए-दो की नियुक्ति अतिशीघ्र कर लें। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक 50 बूथों पर एक जिम्मेदार वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 मार्च को कांशीराम की जयंती पार्टी की ओर से मनाई जाएगी।
बैठक में सांसद रामभुआल निषाद, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, अमरेंद्र निषाद, साधु यादव, रुपावती बेलदार, मनुरोजन यादव, सुनील श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, मिर्जा कदीर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें