फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त किसानों का शीघ्र फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाए, जिससे अधिकांश किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी किसानों की भी फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तहसीलों को अभियान चलाकर अंश निर्धारण करने के निर्देश दिए ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अंश निर्धारण के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 5.30 लाख किसान हैं, जिनका पंजीकरण अभियान के माध्यम से पूर्ण कराना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों पर भी फॉर्मर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस संबंध में उपनिदेशक कृषि को आवश्यक कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है, अतः इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें