फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : एक कंबल के सहारे रात गुजार रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सरकारी एक कंबल के सहारे कट रही है रातें मरीज घर से मंगा रहे हैं कंबल।संवाद।
विज्ञापन
- कड़ाके की ठंड में इंतजाम नाकाफी, मरीज और तीमारदार घर से कंबल ला रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बढ़ती गलन के बीच जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए दिए जा रहे कंबल पर्याप्त नहीं साबित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि एक कंबल के सहारे मरीजों के लिए रात काटना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में तीमारदार घर से कंबल मंगा कर मरीजों को ठंड से बचाने का इंतजाम कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती इलाहीबाग निवासी ब्रजेश को पीलिया की शिकायत है और उनका इलाज चल रहा है। ब्रजेश ने बताया कि अस्पताल से उन्हें एक कंबल मिला है लेकिन वह बहुत पतला है, जिससे ठंड बिल्कुल नहीं रुक पा रही। मजबूरी में उन्हें घर से कंबल मंगाकर रात गुजारनी पड़ रही है। इसी तरह आर्थो वार्ड में भर्ती खजनी निवासी रामकिशन ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में एक कंबल से काम नहीं चल पा रहा। ठंड से बचने के लिए उन्होंने घर से दो और कंबल लाए हैं। उनका कहना है कि रात के समय ठंड और बढ़ जाती है, जिससे मरीज के साथ जागकर देखभाल करने वाले तीमारदारों के लिए भी रात काटना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरपी गौतम ने कहा कि शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए संसाधन मरीजों को मुहैया कराए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में ठंड से बचने के लिए हीटर लगाए गए हैं और पर्याप्त मात्रा में कंबल भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें