फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केंद्रीय मंत्री से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देश के लगभग 25 लाख शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने के मुद्दे को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

फेडरेशन के संरक्षक सांसद जगदंबिका पाल और अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखा। वार्ता दो चरणों में हुई, जिसमें एक चरण मंत्री आवास और दूसरा संसद कार्यालय में संपन्न हुआ। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से मिला भरोसा शिक्षकों के हित में एक सकारात्मक संकेत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें