जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में कृष्ण दामोदर पाठक अध्यक्ष और लालमन महामंत्री निर्वाचित हुए। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन पर बार काउंसिल के चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रसाद श्रीवास्तव एवं सदस्य अयोध्या प्रसाद तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, शिवरतन भारती एवं रामप्रताप सिंह ने बताया कि कुल 598 में 561 मतदाताओं ने वोट डाला। अध्यक्ष पद पर कृष्ण दामोदर पाठक 220 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार पांडेय को 194 मत मिला। अध्यक्ष पद पर कुल छह प्रत्याशी थे।
वहीं, महामंत्री के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। लालमन 225 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी हरिशंकर पांडेय को 121 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार चंद , कनिष्ठ उपाध्यक्ष करुणाकर राम त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए।
सकुशल चुनाव संपन्न होने पर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश्वर शुक्ल, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय, पूर्व मंत्री अनुराग दूबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष शुक्ल, हरिप्रकाश मिश्र, जितेंद्र धर दूबे, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।