फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नई बाजार में पंप पर पेट्रोल बंटते ही हंगामा, मची अफरा-तफरी

Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शुरू हो सका वितरण
-लाइन में लगकर पेट्रोल लेने को कहने पर कुछ लोगों ने किया हंगामा


ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। ब्रम्हपुर क्षेत्र के नई बाजार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे 4000 लीटर पेट्रोल लेकर टैंकर पहुंचा। इसके बाद तेल का वितरण शुरू होते ही पहले पेट्रोल लेने की होड़ में मच गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया और फिर तेल वितरण शुरू हुआ।

दरअसल, जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलना शुरू हुआ तो पंप के जिम्मेदारों की ओर से सभी वाहन चालकों को लाइन में लगकर पेट्रोल लेने को कहा गया। इसी दौरान कुछ वाहन चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर तेल वितरण दोबारा शुरू कराया। पुलिस के जाने के बाद कुछ लोगों ने फिर से हंगामा किया, जिसके बाद ऑपरेटरों ने सुरक्षा कारणों से पेट्रोल देना बंद कर दिया। इससे पंप पर लंबी कतार में खड़े अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के प्रबंधक राकेश त्रिपाठी का कहना है कि हंगामे और धक्का-मुक्की के चलते वितरण रोकना पड़ा। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कुछ देर बाद लोगों को समझाने के बाद वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है।







-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें