फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम में रुपये निकालने के लिए विवाद, अधिवक्ता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। एटीएम से रुपये निकालने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने अधिवक्ता से मारपीट कर दी। आरोप है कि एटीएम से बाहर निकलने के बाद भी युवकों ने अधिवक्ता को पीटा और उनके पर्स से दो हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौराहे की है। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गगहा थाना क्षेत्र के सखरुआ निवासी अधिवक्ता अजय गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की शाम वह कचहरी से घर लौटने के लिए नौसड़ पहुंचे थे। रुपये निकालने के लिए वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गए। वहां दो युवक काफी देर से रुपये निकाल रहे थे, जबकि पीछे अन्य लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने दोनों युवकों से जल्द रुपये निकालकर कतार में खड़े अन्य लोगों को मौका देने के लिए कहा। इस पर दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर एटीएम के अंदर ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाहर निकलने पर भी दोनों युवकों ने उनके साथ दोबारा मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें