फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब पर भड़काऊ बयान देने का केस दर्ज, गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2020 08:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

- लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज है केस, गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा
- ऑपरेशन के दौरान ही पहुंची पुलिस, लखनऊ से गोरखपुर आ रही है टीम
विज्ञापन
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अय्यूब को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भड़काऊ बयान देने और धार्मिक भावना भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


केस दर्ज होने के साथ ही गोरखपुर पुलिस के पास डॉ. अय्यूब को गिरफ्तार करने का संदेश आया। बड़हलगंज पुलिस ने उनके क्लीनिक से उन्हें पकड़ लिया। देर रात लखनऊ पुलिस डॉक्टर अय्यूब को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज निवासी डॉ. अय्यूब ने लखनऊ के उर्दू अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कराया है। साथ ही उर्दू में पर्चे भी बंटवाए थे। आरोप है कि उसमें कई आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। इसके पहले पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट में बकरीद मनाने के लिए याचिका दायरा की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन


लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर डॉ. अय्यूब के खिलाफ केस दर्ज कर गोरखपुर पुलिस को संदेश दिया। इसके बाद सीओ गोला श्यामदेव, बड़हलगंज इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तत्काल अस्पताल पहुंचे। उस समय डॉक्टर अय्यूब सर्जरी कर रहे थे। सर्जरी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर मुख्यालय लाने के बाद उन्हें लखनऊ पुलिस को सौंप दिया गया।

डॉ. अय्यूब पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज है। उसी मामले में पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा और लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उन्हें लेकर लखनऊ चली गई है। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें