फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय : 17 शिक्षकों पर बर्खास्तगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय : 17 शिक्षकों पर बर्खास्तगी तय
विज्ञापन

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों से बिना सूचना कई वर्षों से अनुपस्थित चल रहे 17 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई तय मानी जा रही है। इन शिक्षकों ने विभाग की तरफ से दिए गए आखिरी नोटिस का जवाब देने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। बुधवार को नोटिस का जवाब देने की मोहलत खत्म हो रही है। अब तक महज दो शिक्षकों ने ही विभाग से संपर्क किया है।
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 21 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग को बिना बताए विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं। विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की है। इन सभी शिक्षकों को 10 दिन पहले विभाग ने नोटिस जारी कर अनुपस्थिति की रिपोर्ट 30 दिसंबर तक तलब की है, लेकिन 21 में से 17 शिक्षकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

सर बच्चा बीमार है
बिना सूचना गायब चल रहे शिक्षकों में से दो ने नोटिस मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग से संपर्क साधा है। एक शिक्षिका ने बच्चे के बीमार होने की वजह से स्कूल आने में असमर्थता जताई है। दूसरे शिक्षक ने दूसरी जगह नौकरी मिल जाने का हवाला दिया है। विभाग ने दोनों ही शिक्षकों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ विभाग में सत्यापन के लिए तलब किया है।
इन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस
खजनी विकासखंड के गंगा पिपरा पर तैनात प्रियंका दुबे, प्राथमिक विद्यालय पगार की रचना कुमारी, खोराबार के प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर खुर्द की मोनिका ओझा, पिपराइच की स्निग्ता त्रिपाठी और पारुल सिंह, कंपीरगंज की निर्मला गुप्ता, भटहट की आदर्शी देवी, गरिमा सिन्हा, महक चंचल, अर्चना सिंह, रंजीत यादव, ब्रह्मपुर की सीमा गौतम, सुनीता सिंह, गगहा की ममता शर्मा और अजय कुमार, सहजनवां की फरहा नाज, उरुवा की अर्चना सिंह, बड़हलगंज की रंजना यादव, गोला की कीर्ति सिंह, जंगल कौड़िया की प्रतिभा पांडेय और पिपरौली की श्रद्धा श्रीवास्तव।
विज्ञापन

बिना सूचना विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को आखिरी नोटिस जारी कर 30 दिसंबर तक जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें