फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीर्घेश्वरनाथ व हंसनाथ मंदिर की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 14 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मझौलीराज कस्बा स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर और सोहगरा के बाबा हंसनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में बीते कई दिनों से साफ-सफाई व व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने मझौली राज पहुंचकर दीर्घेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए। दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के महंत जगरनाथ दास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटी हुई है।
पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई जा चुकी है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर दीर्घेश्वरनाथ मंदिर और बाबा हंसनाथ मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों प्रमुख मंदिरों में पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आने-जाने वालों समेत हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखी जाएगी।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें