फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों का टैंकर: मोदी केमिकल्स के निदेशक ने रतन टाटा को किया ट्वीट, बोले- खराब ऑक्सीजन टैंकर की कराएं मरम्मत

Tue, 27 Apr 2021 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण ने कहा, टैंकरों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए
विज्ञापन
ऑक्सीजन का टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने रतन टाटा को ट्वीट कर टाटा कंपनी द्वारा निर्मित ऑक्सीजन टैंकरों में खराबी आने पर इसे प्राथमिकता के आधार ठीक करने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड के काशीपुर से ऑक्सीजन गैस टैंकर रिफिल होकर मोदी केमिकल्स में पहुंचता है। लेकिन गोरखपुर से काशीपुर जाते वक्त टैंकर में बाराबंकी के पास कुछ खराबी आ गई। वहां पर स्थित टाटा के सर्विस स्टेशन में इसे ठीक नहीं किया जा सका, तो सीतापुर रवाना कर दिया गया।

शनिवार से टैंकर सीतापुर में टाटा के सर्विस स्टेशन पर खड़ा था। वहां उसकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद प्रवीण मोदी ने सोमवार को रतन टाटा को ट्वीट किया।  प्रवीण ने बताया कि सीतापुर स्थित टाटा के वर्कशॉप से जानकारी मिली कि एक पार्ट नहीं होने की वजह से टैंकर को ठीक करने में देरी हुई। सोमवार को काम चलाऊ ढंग से ठीक कर उसे काशीपुर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहां से ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग के बाद जल्द ही टैंकर गोरखपुर पहुंचेगा। संभव है कि वापसी के दौरान सर्विस स्टेशन पर कंपनी की ओर से टैंकर की खराबी को दुरुस्त कर दिया जाए।

दूसरे दिन भी 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर का ज्यादा हुआ उत्पादन
मोदी केमिकल्स में तकनीकी बदलाव के बाद सोमवार को भी एक हजार ज्यादा ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का उत्पादन हुआ। शनिवार देर रात से इसकी शुरुआत हो गई थी। गोरखपुर में अब प्रतिदिन करीब 3200-3300 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का उत्पादन शुरू हो गया है।

सोमवार को मोदी केमिकल्स के दोनों प्लांट को मिलाकर करीब 2500-2600 सिलिंडर ऑक्सीजन गैस का उत्पादन हुआ। आरके ऑक्सीजन में 600 से 700 ऑक्सीजन गैस का उत्पादन किया गया। आरके ऑक्सीजन के निदेशक अजय जायसवाल का कहना है कि कंपनी पूरी क्षमता से ऑक्सीजन गैस का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें