फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील, संचालक गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 17 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर पूजा देवी को केवी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई। इलाज के लिए 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में उरुवा के केबी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर संचालक संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर करके विभागीय जांच शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी संजय तिवारी गोला इलाके के मटहरिया गांव का निवासी है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस प्रसूता की मौत हुई थी, उसका ऑपरेशन सरकारी डॉक्टर मनीष पांडेय ने किया था। इसलिए पुलिस ने डॉ. मनीष को भी आरोपी बनाया है। साथ ही सीएमओ को सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस करने का रिपोर्ट भी भेजी है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 17 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर पूजा देवी को केवी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई। इलाज के लिए 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे। 18 फरवरी को अचानक पूजा की तबीयत खराब होने पर महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पूजा की सास किशमती देवी की तहरीर पर अस्पताल के संचालक संजय तिवारी, ऑपरेशन करने वाले डॉ. मनीष पांडेय और अज्ञात स्टॉफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि संचालक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका की जांच और गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है।

गुलरिहा के बाद उरुवा इलाके में बड़ी कार्रवाई
अस्पताल में मौत के मामले में गुलरिहा के बाद पुलिस ने उरुवा में बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले गुलरिहा इलाके में सत्यम हॉस्पिटल और मीरा हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई थी। अब उरुवा में पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर को भी आरोपी बनाया है। गुलरिहा में जांच कर रहे एएसपी मानुष पारिक ने इस मामले की जांच संभाल ली है। उन्होंने एसएसपी के आदेश पर शनिवार रात मौके पर जाकर जांच की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

यह हुआ था
17 फरवरी को प्रसूता की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अस्पताल के दो स्टॉफ को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले में किशमती देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें