सीबीएसई, आईसीएसई या यूपी बोर्ड से कक्षा 8वीं या 10वीं पास कर चुके युवा आईटीआई कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद आपके लिए कई सरकारी नौकरियों का रास्ता खुल जाएगा। भारत सरकार और राज्य सरकारें आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए हर साल हजारों रिक्तियां निकालती हैं।
कैसे करें आवेदन
यूपी आईटीआई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ह्यष्1ह्लह्वश्च.द्बठ्ठ पर जारी किया गया है। इस वेबसाइट पर जाते ही आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक मिलेगा। इसे क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का पेज खुल जाएगा। यहां पूरी डीटेल भरें, ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट करें। आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से विवरण पुस्तिका में भी बतायी गई है। जिसे आप आगे दिये गए लिंक से देख सकते हैं।
ये है शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। आवेदन की प्रक्रिया 04 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। आप 28 अगस्त 2021 रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
वायरमैन, पेंटर, वेल्डर, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फूड प्रोडक्शन जनरल, ट्रेवल एंड टूर असिस्टेंट, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, इलेक्ट्रोप्लेटर, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, टेक्नीशियन मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट
राजकीय आईटीआई चरगांवा प्रधानाचार्य सत्यकांत ने कहा आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।