फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिजिटल अरेस्ट: जालसाजों के झांसे में फंस गई महिला...पति ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिवारीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले बैंककर्मी की पत्नी को बनाया निशाना, सीबीआई अफसर बता किया था फोन
विज्ञापन




महिला ने पति से मां के इलाज के नाम पर मांगे 50 हजार, घर आया पति तो खुला भेद



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। कूरियर में मादक पदार्थ पकड़े जाने का डर दिखाकर एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने पांच घंटे तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर रुपये मांगे। महिला 50 हजार भेजने के झांसे में आ भी गई थी, लेकिन उस समय उसके खाते में केवल दो हजार थे। उसने पति से 50 हजार रुपये अपनी मां के इलाज के नाम पर मांगे, तब पति को संदेह हुआ और फोन काट दिया। इस बीच वह खुद घर पहुंच गए। पत्नी से पूरी जानकारी मिलने पर वह उसे साइबर थाने लेकर गए। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर में रहने वाले बैंककर्मी कमलनाथ विश्वास की पत्नी प्रज्ञा विश्वास के पास मंगलवार को दोपहर दो बजे फोन आया। खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए जालसाज ने कहा कि उनके नाम से कूरियर है, उसमें मादक पदार्थ पकड़ा गया है। पहले तो प्रज्ञा ने किसी भी कूरियर से इंकार किया, लेकिन उसने नाम, पता बताया तो वह उससे बात करने लगीं। इस बीच ने जालसाज ने कहा कि लगता है कि आप फंस गई हैं, आधार कार्ड दीजिए, सत्यापन करा देता हूं। बातों में आकर प्रज्ञा ने उसके बताए नंबर पर आधार कार्ड की फोटो भेज दी।
विज्ञापन




कुछ देर बाद जालसाज ने बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर दी। महिला ने रुपये न होने की बात कही तो जल्द भेजने को कहा। ऑनलाइन रहते हुए प्रज्ञा ने दूसरे नंबर से पति को फोन कर मां की बीमारी के नाम पर रुपये मांगे, तब तक शाम के सात बज चुके थे। इसी बीच कमलनाथ घर आ गए और वह जालसाजी से बच गईं।
विज्ञापन




जालसाज ने महिला को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की कोशिश की, लेकिन पति की जागरूकता की वजह से वह ठगी का शिकार होने से बच गईं। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें