गोरखपुर। जिले के पंजाब नेशनल बैंक समेत कुछ बैंकों में नकदी की किल्लत है। लोगों को पर्याप्त रकम न मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। बैंकों का मानना है कि आरबीआई से कैश नहीं आने से ऐसी दिक्कत हो रही है। कुछ दिन में परेशानी दूर हो जाएगी। ऐसे में लोग ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन के सहारे हैं। इस संकट से ग्रामीण इलाकों के लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है।
सहालग के चलते इन दिनों लोग नकदी के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है पर्याप्त नकदी न होने से बैंकों की ओर से कम दिया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। हर बैंक शाखा पर अलग-अलग नकदी की दिक्कत है। जिन बैंक की शाखाओं के पास पर्याप्त नकदी और कम निकालने के लिए आने वाले लोग हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
लीड बैंक मैनेजर डॉ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों आरबीआई से नकदी आने में दिक्कत है। एक दो दिन में परेशानी दूर हो जाएगी।