- परिवहन विभाग की तैयारी
-बस के रेलवे बस स्टेशन आने में समय की होगी बचत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन पर चल रहा डीजल पंप अब राप्तीनगर डिपो में शिफ्ट हो जाएगा। परिवहन विभाग ने भी इसको लेकर तैयारी की है। इससे राप्ती नगर डिपो से ही डीजल लेकर बसों के चलने से समय की बचत भी होगी। तथा यात्रियों को भी इससे समय पर बस मिल जाएगी।
राप्ती नगर से चलने वाली बस को रेलवे बस स्टेशन पर आकर डीजल लेने से थोड़ा विलम्ब हो जाता है। परन्तु परिवहन विभाग की इस अच्छी पहल से काफी सुविधा हो जाएगी। पहले इण्डियन ऑयल को बसों में तेल भरने का ठेका मिला था अब यहां बीपीसीएल को टेण्डर हो गया है। डीजल पंप को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में परिवहन विभाग द्वारा पहले ही एनओसी ले ली गई थी। परन्तु तेल कंपनी बदल जाने से दुबारा एनओसी लेनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि शिफ्ट करने की पूरी प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। रेलवे बस स्टेशन से कार्यशाला को बहुत पहले ही राप्ती नगर डिपो में शिफ्ट कर दिया गया है। जिससे बसों की धुलाई व मरम्मत भी वहीं हो जा रही है।
वर्जन बीपीसीएल को टेण्डर मिलने से दुबारा एनओसी लेनी पड़ेगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। डीजल पंप शिफ्ट होने से विभाग व यात्री दोनों को सुविधा होगी।
-लव कुमार सिंह, क्षेत्रिय प्रबंधक, परिवहन विभाग, गोरखपुर।