लगातार कई दिनों से डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के बीच आज थोड़ी राहत मिली है। आज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में मामूली कमी आई है।
गोरखपुर शहर में बुधवार यानी आज पेट्रोल 89.11 और डीजल 81.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है।
बता दें कि मंगलवार की तुलना में आज पेट्रोल के दाम में तीन पैसे की कमी हुई है। वहीं डीजल के दाम चार पैसे घटे हैं।