फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: गोरखपुर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये प्रति लीटर तक पहुंची कीमत

Fri, 19 Feb 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर शहर में शुक्रवार को पेट्रोल 88.57 और डीजल 80.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार की तुलना में आज पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम 18 पैसे बढ़े हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मंहगाई को लेकर किया प्रदर्शन
गोरखपुर में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल को धक्का देते हुए और सिर पर सिलिंडर लादकर निकले कार्यकर्ताओं ने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने के लिए रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की नोक-झोंक भी हुई।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को सौंपा गया। इससे पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक की अगुवाई में कांग्रेसियों ने वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें