उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कई दिनों से डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के बीच आज थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हलचल नहीं हुई है।
गोरखपुर शहर में मंगलवार यानी आज पेट्रोल 88.86 और डीजल 81.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। बता दें कि सोमवार की तुलना में आज पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।