फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में ब्लड बैंक के बाद जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट, मरीजों को हो रही दिक्कत

Wed, 10 Jan 2024 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
एम्स में मरीजों को जल्द ही डायलिसिस की सुविधा भी मिलने लगेगी। ब्लड बैंक शुरू होने के बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए कार्यकारी निदेशक ने इसे अपनी प्राथमिकता सूची में भी शामिल किया है। इसके लिए जल्द ही नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके अलावा मशीनें खरीदने की प्रक्रिया भी इसी माह शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


एम्स में अब हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें किडनी के मरीज भी हैं, जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है, लेकिन यहां ब्लड बैंक नहीं होने की वजह से यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही है। नए कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पॉल ने कार्यभार संभालते ही इसे अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया।

एम्स के चेयरमैन देशदीपक वर्मा ने भी नए कार्यकारी निदेशक को इसे प्राथमिकता से कराने को कहा। इसके बाद ब्लड बैंक को शुरू कराने का प्रयास तेज किया गया। बुधवार को इसकी जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर आने वाले हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ब्लड बैंक के संचालन की अनुमति मिल जाएगी। उम्मीद है कि मकर संक्रांति से पहले ही ब्लड बैंक को चालू कर भी दिया जाएगा। इसके बाद डायलिसिस यूनिट के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पॉल ने कहा कि इसके लिए नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ समेत अन्य कर्मचारियों को नियुक्ति किया जाएगा। इसके अलावा मशीन की खरीद प्रक्रिया को भी जल्दी शुरू किया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि मार्च से पहले इसे भी चालू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें