फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से शक्ति मिलती है, प्रभु को पाने का माध्यम है समर्पण : राघव ऋषि

Fri, 06 Nov 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-राम कथा के विश्राम दिवस पर सुनाया गया रामराज्याभिषेक का प्रसंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। भक्ति ही मनुष्य को शक्ति प्रदान करती है। परमात्मा की शक्ति के बिना सब कुछ शून्य है। भक्त अपने समर्पण और भक्ति से प्रभु को प्राप्त कर सकता है। यह बातें दुर्गा चौक स्थित निजी लॉन में राम कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक राघव ऋषि ने कही।

उन्होंने कहा कि शबरी की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम ने उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया। भक्त को प्रभु से कुछ मांगने के बजाय उनकी कृपा पर विश्वास रखना चाहिए। बिना मांगे मिलने वाली प्रभु की कृपा का आनंद ही अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान राम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया गया। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया और भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के आगमन पर नगरवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें