फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दादी के भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, जली ज्योत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। साहबगंज स्थित राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से शनिवार को अमावस्या मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राणी सती दादी का भव्य शृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की गई और महाभोग अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान गणेश, हनुमान की वंदना के साथ भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कीर्तन के दौरान पितरों की महिमा बड़ी निराली.., लाल चुनरिया लाए हैं मां ओढ़ो ना.., ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है.., वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रसियो रे.. और तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है.. जैसे भजनों की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में दादी भक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भरत जालान, नारायण खेमका, संजय सिंघानिया, शैलेश तुलस्यान, अमित सिंघानिया, नरेंद्र अग्रवाल, मनोज गोयल, अतुल जालान, मनीष रूंगटा, संदीप केडिया, अभिषेक गोयल, सुमन सिंघानिया, मंजूश्री जालान, मीता अग्रवाल, तृप्ति केडिया, एकता जालान और आकांक्षा केडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें