फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवालियों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे हर हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
- सावन के पहले सोमवार पर दूध ,दही, जल, भांग ,धतूर, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ की हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

- महादेव झारखंडी मंदिर, मानसरोवर मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक



गोरखपुर। सावन मास के पहले सोमवार को पूरा शहर शिवमय रहा। शहर के विभिन्न मंदिरो में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान शिव की विशेष आराधना की। ब्रह्म मुहूर्त में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों भक्त हाथों में जल, दूध, भांग, धतूरा, बेलपत्र और मंदार पुष्प से सजी थाल लेकर मंदिरों की ओर निकल पड़े। ईष्ट का दर्शन करते हुए भक्तिभाव से ओत-प्रोत श्रद्धालुओं ने प्रभु के बीज मंत्र का ध्यान कर जलाभिषेक किया व मंगलकामना की।
मंदिरों के पट खुलने के साथ ही शिव भक्तों की लंबी कतारें लगनी आरंभ हो गईं। कतार में खड़े भक्त प्रभु के दर्शन पाने के लिए प्रतीक्षारत दिखे। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कहीं पर तांडव स्त्रोत तो कहीं लिंगाष्टक का सस्वर पाठ हुआ तो कहीं पर रुद्राभिषेक जैसे दिव्य अनुष्ठान किए गए। शिवालयों में सुबह से आरंभ हुई शिव आराधना देर रात तक चलती रही। इस दौरान मंदिर समितियों की ओर से सफाई व सुरक्षा जैसी व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम मिले। वहीं प्रसाशन भी पूरे दिन श्रद्धालुओं के सहयोग जुटा रहा।
विज्ञापन


महानगर के महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर और सूर्यकुंड धाम सहित सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सूर्यकुंड धाम में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भगवान शिव का ध्यान कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पवित्र सावन माह में देवघर की यात्रा का भी शुभारंभ हो चुका है। शहर की विभिन्न सड़कों पर केसरिया परिधान और बोलबम के जयघोष के साथ कांवड़ लिए श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना होते नजर आए। इसके साथ ही शहर से सटे बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर व पिपराइच स्थित बाबा मोटेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें