फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सोशल डिस्टेंसिंग टूटते ही डिवाइस बजा देगी अलार्म, जानिए कैसे करेगा ये काम

Sat, 13 Jun 2020 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रेलवे वर्कशॉप में सोशल डिस्टेंसिंग टूटते ही डिवाइस बजा देगी अलार्म
  • डिवाइस का हुआ सफल ट्रायल, अब सभी कर्मियों को रखना होगा अनिवार्य
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग टूटते ही यह डिवाइस बजा देगा अलार्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे वर्कशॉप में अब रेलकर्मी आपस में नजदीक आएंगे तो एक खास डिवाइस अलार्म उन्हें सचेत कर देगा। शुक्रवार को इस डिवाइस का सफल ट्रायल कर लिया गया। अब इसे सभी रेलकर्मियों को अपने जेब में रखना होगा।

विज्ञापन


वर्कशाप में एक ऐसी डिवाइस बनाई गई है जो सोशल डिस्टेंसिंग टूटते अलर्ट कर देगी और अलार्म बज जाएगा। वर्कशॉप प्रशासन अपने कर्मचारियों को एक ऐसी पॉकेट डिवाइस देने जा रहा है जो दो लोगों के बीच छह फीट की दूरी कम होते ही अलर्ट कर देगी और अलार्म बजने लगेगा।

इससे कर्मचारी खुद तो अलर्ट होगा ही साथ ही अधिकारियों को भी पता चल जाएगा कि कहीं प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। यह डिवाइस दूरी और सेंसर आधारित है। दो डिवाइस जब सोशल डिस्टेंसिंग के मानक छह फीट से कम दूरी पर होंगी इसमें अलार्म बजने लगेगा।
विज्ञापन


डिवाइस एक से डेढ़ सप्ताह में कर्मचारियों में वितरित कर दी जाएगी। यह डिवाइस घड़ी के आकार की होगी। इसे कर्मचारी पहन भी सकते हैं और जेब में भी रख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे काम करेगी डिवाइस

ब्लूटूथ और प्रॉक्सीमिटी सेंसर के आधार पर डिवाइस काम करेगी। डिवाइस में एक ब्लूटूथ, प्रॉक्सीमिटी सेंसर, रिकार्डिंग चिप, अलार्म और चार्जेबल बैट्री होगी। प्रॉक्सीमिटी सेंसर डिस्टेंस को रीड करेगा और ब्लूटूथ से डिवाइस आपस में जुड़ जाएगी। छह फीट से जैसे ही नजदीक दो डिवाइस आएंगी अलार्म बज जाएगा। अलार्म को चार मीटर दूर तक खड़े लोग सुन सकेंगे। एक बार चार्ज करने के बाद बैट्री तीन दिन तक चलेगी।
 
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्कशाप में अनुज मिश्रा के नेतृत्व में एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस विकसित की गई है। जो ब्लूटूथ आधारित सेंसर है। इसका वजन 100 ग्राम है। इसे कर्मचारी कलाई में पहन सकते हैं या जेब में रख सकते हैं। यह सोशल डिस्टेसिंग मेंटेंन करने में बहुत सहायक होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें