फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 75.40 लाख के परफार्मेंस ग्रांट से हरखपुरा में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट सिसवां विकास खंड के हरखपुरा ग्राम पंचायत की तस्वीर बदल रही है। विभिन्न कार्यों के लिए इस पंचायत को लगभग 75.40 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इस बजट से गांव की गलियां आरसीसी होंगी और सीवरेज की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। यहां गंदा पानी निथारकर सिंचाई में प्रयोग करने योग्य बनाने के लिए जल शोधन यूनिट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

परफार्मेंस ग्रांट की व्यवस्था शासन ने उन ग्राम पंचायतों के लिए कर रखी है जो लगभग सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड प्रस्तुत कर रहे हैं। मौजूद वित्तीय सत्र में सिसवां विकास खंड के हरखपुरा ग्राम पंचायत का चुनाव कर इसका कायाकल्प कराया जा रहाहै। आने वाले समय में इस गांव की व्यवस्था व सहूलियत कस्बों को मात देगी।
पंचायत भवन आडिटोरियम में 2.93 लाख रुपये से प्रोजेक्टर लगेगा तो जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.44 लाख रुपये से कंप्यूटर मानिटर का प्रबंध कर वाईफाई से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पूरे गांव में आने जाने के लिए मार्ग कहीं भी कच्चा या खडंजा वाला न होकर आरसीसी युक्त बनेगा। आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने के लिए आरसीसी सड़क निर्माण के लिए 2.97 लाख रुपये दिए गये हैं। गांव के सरोवर को सुंदरीकृत कराने का का काम भी यहां हो रहा जहां नालियों का गंदा पानी तो आएगा, लेकिन गंदा नहीं रहेगा, क्योंकि यहां गंदे पानी को शोधित कर सिंचाई योग्य बनाने के लिए यूनिट लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें