फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज हत्या के आरोप में देवरिया जेल में निरुद्ध बंदी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 26 Dec 2020 08:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में फरवरी 2019 से देवरिया जेल में निरुद्ध बंदी खूखुंदू थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी योगेंद्र चौहान (35) की शनिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे देवरिया जेल प्रशासन द्वारा तबीयत बिगड़ने पर बीते सोमवार को यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, योगेंद्र चौहान की पत्नी की संदिग्ध हालत में फरवरी 2019 में मौत हो गई थी। पत्नी के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या, साक्ष्य छिपाने, कपटपूर्ण आशय से विवाह करने के आरोप में योगेंद्र व उसके घरवालों के खिलाफ खूखुंदू थाने में केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। सोमवार को जेल में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह काम नहीं कर रहा था। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें