फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जागा विभाग, अधूरी पानी टंकी का निर्माण कार्य फिर शुरू

विज्ञापन
शोहरतगढ ब्लॉक के मेहनौली गांव में अधूरी पड़ी पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ ब्लॉक के मेहनौली गांव में जल जीवन मिशन के तहत अधूरी पड़ी पानी टंकी का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। बजट के अभाव में लंबे समय से रुका काम अब पूरा कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक गांव के घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तीन मार्च 2023 को परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था। इसे तीन सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस परियोजना से गांव की करीब 1200 आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पानी टंकी का निर्माण अधूरा रह गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के करीब 70 प्रतिशत घरों में विभाग की ओर से नल के कनेक्शन लगा दिए गए हैं, जबकि कुछ घरों में अब तक कनेक्शन नहीं पहुंचा है। बोरिंग कराने के बाद विभाग ने ट्रायल भी किया था। सोलर पैनल भी लगा दिया गया, लेकिन पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं होने से घरों तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत कर निर्माण पूरा कराने और पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर विनोद कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार, सर्वेश्वर उपाध्याय, रामू साहनी, डब्लू साहनी, सन्नोवर, देवनारायण पांडेय, हरिगोविंद और हरिराम शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताई।
-
बजट मिलने के बाद शुरू हुआ निर्माण
पानी टंकी का निर्माण अधूरा होने की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 23 मई 2026 के अंक में खबर प्रकाशित की थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने बजट के अभाव में काम रुके होने की बात कही थी। अब बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। जल निगम के जेई जसवंत कुमार ने बताया कि बजट उपलब्ध हो गया है और पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शेष कार्य पूरा कराकर दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें