फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक साल से जर्जर पोल नहीं बदला, हादसे का खतरा बरकरार

विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के करौंदा चौराहे पर बिजली का पोल सड़क की तरफ झुका हुआ। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। करौंदा चौराहे पर बिजली विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। नहर किनारे लगा लोहे का विद्युत पोल नीचे से पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है। आधार कमजोर होने के कारण पोल जमीन से उखड़कर एक ओर झुक गया है। इसके बावजूद करीब एक साल से इसकी मरम्मत या बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

करौंदा चौराहे से पकड़ी, चनरगड्डी, बेलवा, केसारी और गंगाराम महादेव होते हुए मड़वा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-730 को जोड़ने वाले मार्ग पर नहर किनारे यह पोल लगा है। इसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। तेज हवा या बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में जर्जर पोल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
चौराहे के व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या से कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। करीब एक साल बीतने के बाद भी पोल को बदलने या सुरक्षित करने की पहल नहीं हुई। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई की जाए तो संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष रमेश चौहान, संरक्षक जितेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला, महामंत्री रामू कसौधन, उपाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय, मनोज मद्धेशिया, गुलाब जायसवाल, रामू शर्मा, प्रदीप, दीपक निषाद और शाहा सहित अन्य व्यापारियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जर्जर पोल हटवाने और उसकी जगह नया पोल लगवाने की मांग की, ताकि लोगों को हादसे के खतरे से बचाया जा सके। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि जर्जर बिजली के पोल की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही पोल को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें