फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर हुई थी हाथापाई, महिला नेत्री ने कहा- पार्टी ने बलात्कारी को दिया टिकट

Sun, 11 Oct 2020 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिस महिला नेत्री से टिकट बंटवारे को लेकर हाथापाई की बात सामने आई थी, उन्होंने रविवार को अपनी ही पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं। महिला नेत्री तारा यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ लंबे समय से कार्यरत हूं और मुझे टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन


महिला नेत्री तारा यादव ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता जहां एक तरफ हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं दूसरी ओर एक बलात्कारी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे रही है। उन्होंने कहा कि अब मैं प्रियंका गांधी जी की प्रतीक्षा कर रही हूं। क्योंकि गलत आदमी को टिकट देने से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

बता दें कि कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके स्वागत में समारोह आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक भी मौजूद थे। उसी दौरान उमानगर निवासी तारा यादव बुके लेकर पहुंची। और सचिन नाइक से उलझ गईं। आरोप है इस दौरान हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहां मौजूद अन्य लोगों ने धक्का देकर तारा को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। बाद में महिला नेत्री ने चार लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य पर हमलावर दिख रही हैं। महिला को धक्का देकर बाहर करने एवं उनकी पिटाई करते लोग वीडियो में देखे जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह का कहना है कि महिला स्वागत समारोह में आते ही उलझ गईं। उसने राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें