फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिलने से देवरिया में मचा हड़कंप, 19 लोग क्वारंटीन  

Sun, 19 Apr 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देवरिया जिले के तीन मस्जिदों में रहकर दीन का प्रचार-प्रसार करने वाले वाराणसी के एक अधेड़ में कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इन मस्जिदों के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य टीम गांवों की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि बालेपुर और शहर के जामा मस्जिद मौलवी समेत संपर्क में रहने वालों को जिला अस्पताल लाकर जांच किया गया, जबकि बालेपुर में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने रैपिड किट से जांच किया।

विज्ञापन


इसमें एक की रिपोर्ट संदिग्ध आने के बाद सैंपल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। बाकी 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर देवरिया और बालेपुर के सभी 19 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया हैं। शहर के जामा मस्जिद में बीते 17 मार्च को 11 लोगों की जमात पहुंची थी। एक दिन मस्जिद में ठहरे और मोहल्लों में घूमकर धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद जमात सलेमपुर के बालेपुर मस्जिद पहुंची। चार दिनों तक टीम यहां रूकी और गांवों में लोगों के घरों तक पहुंचकर धर्म के प्रति जागरूक किया। मस्जिद के अलावा कुछ सदस्य सफायत के घर पर भी ठहरे थे। कुछ समय तक यह लोग सलेमपुर के ही बिगही मस्जिद में भी रुके। दो दिन रूकने के बाद लॉकडाउन की घोषणा हो गई। इसी बीच जमात में शामिल सदस्यों को लेकर कुछ लोग सलेमपुर कोतवाली पहुंच गए और लॉकडाउन में फंसने की बात कहीं।
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने बिना स्क्रीनिंग कराए सभी को वाराणसी जाने के लिए अनुमति दे दी। वाराणसी में जांच के दौरान टीम में शामिल एक व्यक्ति में कोरोना पाजिटिव मिला है। ट्रैवलिंग जांच के बाद वाराणसी एसएसपी ने देवरिया एसपी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

तीनों मस्जिद पर रात को ही पुलिस पहुंच गई और इलाके को सील कर दिया। रविवार को कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में रहने वालों को पुलिस की मदद से शहर के अबूबकर नगर से 11, बालेपुर गांव से आठ लोगों को जिला अस्पताल के बुखार डेस्क पर लगाया गया। इसमें मस्जिद के पेश इमाम भी शामिल रहे।

सलेमपुर के बिगही गांव में भी स्वास्थ्य टीम पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में यहां 29 लोगों की जांच रैपिड किट से किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि वाराणसी के कोरोना से प्रभावित धर्मगुरू के संपर्क में रहने वाले 48 लोगों की जांच कराई गई। एक की रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होने पर सैंपल मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है। अन्य 47 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

देवरिया और बालेपुर के 19 लोगों को  जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया हैं। अन्य को  होम क्वारंटीन के लिए निर्देश दिये गए है।

सलेमपुर पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता
कोरोना संक्रमण जिले में न फैले इसके लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे से प्रशासन परेशान हैं। मार्च में आए जमात के लोगों के मामले में अगर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने उसी समय गंभीरता से लिया होता तो मामला पहले ही सामने आ गया होता और इतना परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें