सीआरसी दिव्यांगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रहा सहायता के लिए जारी किए गए नंबर अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन में समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) दिव्यांगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रहा है। इसमें सीआरसी में पंजीकृत दिव्यांगों के साथ ही अपंजीकृत दिव्यांग भी इसका लाभ ले रहे हैं। सीआरसी के निदेशक डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन है। ऐसे में सीआरसी दिव्यांगों को अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन दे रही हैं। अलग-अलग दिव्यांगता से ग्रसित 186 से ज्यादा दिव्यांग सीआरसी में पंजीकृत है। इसमें श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता, भाषा और वाणी दिव्यांगता, बहुदिव्यांग जन, स्वालीनता से ग्रस्त, दृष्टिबाधित आदि शामिल है। सीआरसी के 14 विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यमों से जैसे वीडियो कालिंग, व्हाट्सएप मैसेज, मोबाइल व फोन के जरिए दिव्यांगों व उनके परिजनों के संपर्क में हैं। दिव्यांगों या उनके परिजनों की ओर मांगी गई जानकारी वेब पोर्टल पर भी अपलोड कर रहे है। बताया कि लॉकडाउन की शुरूआत के साथ ही सीआरसी ऑनलाइन ट्रेनिंग की तैयारियों में जुट गई थी। बताया कि सीआरसी ने अलग-अलग विभागों के दिव्यांगों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क बनाया है। दिव्यांग संबंधित विभाग से सम्पर्क कर सकते है। ---- सीआरसी में उपलब्ध आनलाइन सेवाएं विशेष शिक्षा, श्रवण और वाणी चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा, आकूपेशनल थेरेपी, मनोवैज्ञानिक सलाह, समाज कार्य सेवाएं। ---- संपर्क के लिए इन नंबरों पर करें फोन ----- विशेष शिक्षक नीरज मधुकर - 9817425955 अरविन्द पांडेय- 9968885222 धर्मेन्द्र यादव - 9198081169 श्रवण चौधरी- 6388722652 मनीष कुमार- 9608255862 दृष्टिबाधित शिक्षक नागेन्द्र पांडेय - 7985241129 संकेत भाषा शिक्षक श्रुति- 9899627307 वाणी एवं श्रवण शिक्षक रवि कुमार- 9798156456 रोविन कुमार- 7416823141 फिजियोथरेपी विशेषज्ञ विजय गुप्ता-9336296155 अकूपेशनल थेरेपी विशेषज्ञ अमित कुमार कच्छप- 9415092114 मनोविज्ञान विशेषज्ञ राजेश कुमार- 9451834952 विकासात्मक दिव्यांगता विशेषज्ञ संजय प्रताप सिंह- 8736066026 समाज कार्य विशेषज्ञ राजेश कुमार यादव- 7007639169 कार्यालय सम्पर्क- 0551-2202024