फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे कर्मचारियों के वेतनमान और पदोन्नति की मांग

Sun, 18 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे अस्पतालों में कार्यरत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) और ड्रेसर के वेतनमान में समानता, कैडर पुनर्गठन और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई गई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखी हैं। संघ की मांग है कि रेलवे अस्पतालों में कार्यरत ओटीए और ड्रेसर को एम्स, जेआईपीएमईआर और पीजीआईएमईआर जैसे केंद्रीय अस्पतालों में समान काम करने वाले कर्मचारियों के बराबर वेतनमान दिया जाए। इसके लिए कर्मचारियों की योग्यता, जिम्मेदारी, कार्य और कार्यस्थल की परिस्थितियों को आधार बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मौजूदा तीन-ग्रेड व्यवस्था की समीक्षा कर कैडर पुनर्गठन और पदोन्नति का स्पष्ट रास्ता बनाने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों को उनकी योग्यता और जिम्मेदारी के अनुरूप वेतन तथा आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।
एनएफआईआर ने इस मामले में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष ठोस प्रस्ताव रखने और जांच व विचार-विमर्श की प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि कर्मचारियों को उचित वेतनमान और पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए एनएफआईआर लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें