फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर के एक प्रमुख चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित करने की मांग

Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। नगर के किसी प्रमुख व व्यस्ततम चौक का नाम वंदे मातरम चौक घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि पूर्व में 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर भी इसी विषय को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि वंदे मातरम केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान व सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। शहर के किसी प्रमुख स्थल को इस नाम से संबोधित किए जाने से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को बल मिलेगा। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक व प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, श्याम बाबू शर्मा, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री सपना श्रीवास्तव, योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ. चिन्मयानंद मल्ल और कार्यकारी जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें