फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेपर लीक के विरोध में वामपंथी दलों ने किया नगर निगम में उपवास

Fri, 03 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
पेपर लीक के विरोध उपवास के दौरान प्रदर्शन करते वामपंथी दलों के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गोरखपुर। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए), आइसा और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नगर निगम पार्क में प्रदेशव्यापी उपवास आयोजित किया गया। उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव राकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने लाखों छात्रों-युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
राकेश सिंह ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से आंदोलन जारी है, जबकि 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चल रही है। गोरखपुर का यह उपवास उसी आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया। प्रभुनाथ सिंह, सुभाष गुप्ता, नन्दू प्रसाद, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव विनोद भारद्वाज, पुष्पा चौहान, सुदामा प्रसाद, एहतेशाम हक, सुग्रीव निषाद, हरिद्वार प्रसाद, मनोज निषाद, शांति यादव, बिंदु, रामजी मौर्य यदुवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें