फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: दिल्ली की एक फ्लाइट में महज आठ तो मुंबई गए 25 यात्री

Tue, 26 May 2020 08:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच हवाई सेवा शुरू होने के दूसरे दिन यात्रियों की संख्या और घट गई। दिल्ली-मुंबई जाने वालों की तुलना में आने वाले यात्रियों की संख्या दोगुनी दर्ज की गई। पहले दिन जहां 223 यात्री आए और 134 यात्री गए थे, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 249 यात्री आए जबकि यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या महज 106 रही।

विज्ञापन

 
दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तो महज आठ यात्रियों ने ही सफर किया। इसी तरह स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट में 73 जबकि मुंबई के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट से महज 25 यात्री गए। हालांकि मुंबई से गोरखपुर आने वालों की संख्या सबसे अधिक 134 रही।

उधर, हैदराबाद की फ्लाइट की उड़ान शुरू होने को लेकर अभी भी कोई फैसला नहीं हो पाया। एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत सरकार की तरफ से जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। एंट्री से लेकर एक्जिट तक कांटेक्टलेस व्यवस्था की गई है। दिल्ली-मुंबई से आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें