दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अब बगैर थर्मल स्क्रीनिंग कराए किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार से इसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेशद्वार पर ही सभी आने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर सुरक्षा एवं बचाव के नियम बनाए गए हैं।